Sunday, May 24, 2020

Corona Virus effects on water

दुनिया में पानी का अभाव होने पर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है. चैरिटी संगठन वाटर ऐड ने यह दावा किया है. उसके मुताबिक ब्राजील की स्वदेशी आबादी से लेकर उत्तरी यमन में युद्ध ग्रस्त गांव तक लेकर करीब तीन अरब लोगों के पास घर में साफ पानी और साबुन से हाथ धोने का कोई विकल्प नहीं है.


दुनिया भर की झुग्गी-झोपड़ियों, शिविरों और अन्य भीड़-भाड़ वाली बसावटों में कई लोग रोजाना पानी के टैंकर से पानी लेने के लिए एकत्र होते हैं जहां सामाजिक दूरी संबंधी नियम का पालन संभव नहीं है. घनी आबादी वाले स्थानों पर लोगों को पानी की जरूरत बर्तन धोने और शौचालय साफ करने जैसे “महत्त्वपूर्ण कार्यों” के लिए चाहिए होती है और उनके पास बार-बार हाथ धोने के लिए पानी के इस्तेमाल का विकल्प नहीं होता.

No comments:

Post a Comment